अररिया: फारबिसगंज व्यवहार न्यायालय कार्यक्रम तैयारी का एसपी ने लिया जायजा

न्यूज़ डेस्क अररिया: फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का 4 नवंबर को पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एवं अररिया न्याय मंडल के इंस्पेक्टिंग जज चंद्र प्रकाश सिंह के द्वारा शुभारंभ किया जायेगा। फारबिसगंज में शुरू होने वाले कोर्ट को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। तैयारी को लेकर बुधवार को अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ जायजा लिया। एसपी अशोक कुमार सिंह ने तैयारी का जायजा लेने के साथ मौजूद अधिकारियों को विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एसपी ने व्यवहार न्यायालय सहित वकीलों के बैठने वाले स्थानों का भी जायजा लिया। उन्होंने बार एसोसिएशन और एडवोकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।मौके पर मौजूद अधिवक्ता शिवानंद मेहता,संतोष दास, राजेश चंद्र वर्मा ने एसपी को बताया कि 2006 से ही वेलोग फारबिसगंज सिविल कोर्ट चालू करने की मांग को लेकर आंदोलन करते रहे।कोर्ट शुरू किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में भी रिट दायर किया था।जिस पर पटना उच्च न्यायालय ने फारबिसगंज सिविल कोर्ट के शुभारंभ के लिए पांचवे स्थान पर बताया गया था। लेकिन कतिपय कारणों से शुरू होने में विलंब हुई।लेकिन देर हुई है और अपेक्षा है कि जल्द ही दिवानी के साथ फौजदारी मुकदमे की भी सुनवाई शुरू हो जाएगी।

मौके पर शिवानंद मेहता, राजेश चंद्र वर्मा, संतोष दास, टुन्ना दास, राहुल रंजन, विश्वजीत प्रसाद, सुमन मिश्रा, राकेश देव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]