अररिया: बस और स्कॉर्पियो में आमने सामने की टक्कर,स्कॉर्पियो में सवार छह घायल, तीन रेफर

न्यूज़ डेस्क अररिया: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के पटना बस स्टैंड के समीप आईटीआई के ऐप्स अवैध रूप से फोरलेन सड़क पर कटिंग वाले स्थान पर सोमवार की देर रात करीबन 11 बजे बस और स्कॉर्पियो में में सामने की टक्कर हो गई। जिसमे स्कॉर्पियो गाड़ी के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। बस अररिया से पटना जाने वाली देव ट्रेवल्स थी। जबकि स्कॉर्पियो जोगबनी से फारबिसगंज होते हुए टेढ़ी मुसहरी गांव की ओर जा रही थी। हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार छह यात्री घायल हो गए। जिनमे से तीन की हालत नाजुक बताई जाती है और फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को हर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्टैंड के लोग मौके पर जमा हो गए और फारबिसगंज थाना पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को निकालकर फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया। अस्पताल में स्कॉर्पियो सवार छह लोगों का इलाज किया गया।जिनमे से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रेफर कर दिया गया।रेफर होने वालों में ढोलबज्जा वार्ड संख्या 7 के विकास मंडल,टेढ़ी मुसहरी के सुनील कुमार साह,दिनेश कुमार शामिल हैं।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि अररिया से फारबिसगंज आईटीआई के समीप पहुंची देव ट्रेवल्स बस ज्यों ही सड़क पर मौजूद कटिंग से मुड़ी की सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो गाड़ी की समाने से परखच्चे उड़ गए।स्कॉर्पियो जोगबनी के रास्ते फारबिसगंज होते हुए टेढ़ी मुसहरी गांव जा रही थी।स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार लोग नेपाल से शराब पीकर वापस गांव लौट रहे थे और सबों ने शराब पी रखी हुई थी।स्कॉर्पियो गाड़ी पर छह लोग सवार थे।स्थानीय लोगों द्वारा फारबिसगंज थाना पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष आफताब अहमद, एसआई रौनक सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचने के साथ जाम को हटाने में जुटे रहे।जेसीबी की मदद से देर रात दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाकर सड़क को जाम से मुक्त कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]