अररिया: बैंक लूटकांड को अंजाम देने के लिए जमा हुए दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क अररिया: अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक लूटकांड को अंजाम देने की मंशा से जमा हुए दो बदमाशों को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से एक देशी कट्टा, दो कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया।इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।

जानकारी देते हुए अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुसियारगांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक लूट की घटना को अंजाम देने की मंशा से कुछ बदमाशों के बैंक के आपस ही जमा हुए थें। प्राप्त सूचना के आलोक में नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के नेतृत्व में तुरंत एक पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए मौके पर से ही जोकीहाट के तुरकैली वार्ड संख्या तीन के रहने वाले 42 वर्षीय मो.खालीद पिता मो. रईसुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया।

वहीं, पुलिसिया कार्रवाई को देखते हुए वहां जमा अन्य बदमाश फरार हो गए। फरार हुए लूट की योजना बनाने वाले एक अन्य बदमाश बौसी थाना क्षेत्र गुलबंती के रहने वाले 45 वर्षीय ओमप्रकाश राय उर्फ पुतुल राय को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य फरार हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार खालिद हुसैन कुख्यात अपराधी है और उनका पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी खालिद हुसैन कई बार जेल जा चुका है।

वहीं, मामले में अररिया नगर थाना में कांड प्राथमिकी संख्या 953/23 भादवि की धारा 399,402 एवं 25(1-बी)ए,26,35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *