अररिया: भरगामा पुलिस ने स्कूल से कम्प्यूटर चोरी के मामले में चार को किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क: जिले के भरगामा के आदर्श मध्य विद्यालय में पिछले दिनों हुए कम्प्यूटर चोरी मामले में पुलिस ने चोरी हुए कंप्यूटर की बरामदगी के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रवि झा पिता शैलेंद्र झा उर्फ ढोरी झा, सम्राट सिंह पिता रायबहादुर सिंह, शेखर सिंह पिता गजेंद्र प्रसाद सिंह, मो. सद्दाम पिता मो. रहमान को गिरफ्तार किया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर ओवरब्रिज के निकट से भरगामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त चारों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बरामद की गई कम्प्यूटर

घटना के बाबत थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के अनुसार फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर ओवरब्रिज के नजदीक से गिरफ्तारी हुई है। लेकिन जानकार बताते हैं कि चारों युवक फारबिसगंज बाजार के एक दुकानदार के पास कंप्यूटर बेचने आया था। जहां दुकानदारों ने उनसे पूछताछ किया, पूछताछ में यह पता चला कि उनके पास आठ कंप्यूटर है। इसी पर दुकानदार को संदेह हुआ और भरगामा पुलिस को दुकानदार ने गुप्त सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त चोरों को धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]