अररिया में 35.986 किलोग्राम चांदी के गहने के साथ दो गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क अररिया: अररिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से पूर्णिया जा रहे दो तस्करों को 35 किलो 986 ग्राम चांदी के गहने के साथ गिरफ्तार किया। अररिया नगर थाना पुलिस ने जिला पुलिस की डीआईयू शाखा के साथ मिलकर नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास एनएच 57 सड़क पर यह कार्रवाई की। जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी। अररिया पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि दो तस्कर भारी मात्रा में नेपाल से चांदी के गहने लेकर पूर्णिया की ओर जा रहे हैं।

सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया था कि दोनों तस्कर बस से बैग में चांदी के जेवर को लेकर पूर्णिया की ओर निकला है।सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने डीआईयू शाखा के अधिकारियों के साथ जीरो माइल के पास एनएच 57 पर खड़े बस को रोक कर तलाशी लेनी शुरू की।जिसके बाद बस में सवार अररिया के शिवपुरी के 42 वर्षीय पप्पू कुमार स्वर्णकार पिता- राजेंद्र प्रसाद साह और चित्रगुप्तनगर वार्ड संख्या 21 के 40 वर्षीय राजीव ठाकुर पिता बिंदेश्वर ठाकुर को हिरासत में लेते हुए उनके बैग की तलाशी ली तो बैग से कुल 35 किलो 986 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए गए।पुलिस ने बरामद चांदी के गहनों की रशीद की मांग की गई तो जेवर से संबंधित किसी तरह का कोई कागजात पेश नहीं किया गया।पुलिस ने दोनों हिरासत में लिए गए युवक से मामले को लेकर पूछताछ की है।जिसमे कई तथ्यो का खुलासा होने की बात कही जा रही है। सीमांचल से नेपाल के बीच होने वाले तस्करी को लेकर कई अहम जानकारी गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के द्वारा दिए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *