अररिया: हरिपुर के वृद्ध कल्याण केन्द्र में दधीचि देहदान समिति ने नेत्रदान के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के हरिपुर स्थित वृद्ध कल्याण केन्द्र में दधीचि देहदान समिति के जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल के नेतृत्व में समिति ने ग्रामीणों को अंगदान खासकर नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वृद्ध कल्याण केन्द्र के संस्था के संस्थापक सचिव सदानंद मेहता, अध्यक्ष भुवनेश्वरी साह, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार दास के साथ केंद्र के पचास से भी ज्यादा वृद्धजन उपस्थित थे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान देने के लिए प्रेरित तथा जागरूक करना था। जिसको दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष अजात शत्रु अग्रवाल ने सभी को बहुत ही प्रभावशाली अंदाज में समझाया, जिससे प्रेरित होकर दर्जनों से भी ज्यादा लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे जाने का आश्वासन दिया। वृद्ध कल्याण केंद्र के वरिष्ठ सदस्य शेख बदरुद्दीन नेत्रदान अभियान कार्यक्रम से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की बात कही। देहदान समिति द्वारा हरिपुर में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक विनोद सरावगी, मांगीलाल गोलछा आदी भी उपस्थित थे।

वहीं मौके पर समाजसेवी मातादीन अग्रवाल द्वारा केंद्र को 20 कुर्सियां भेंट की गई। वहीं महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था नया सवेरा द्वारा वृद्ध कल्याण केंद्र के 50 सदस्यों को एक-एक किट प्रदान किया गया। जिसमें ठंड के मौसम के अनुकूल कंबल, टोपी, मौजा, वॉटर बॉटल, फल, मिठाई, बिस्कुट, नमकीन इत्यादि सामग्री थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]