अररिया: 22.80 करोड़ रुपये की लागत से जिले में करीब 32 किमी सड़क का सांसद ने किया शिलान्यास

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जिले के फारबिसगंज तथा रानीगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 22 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली करीब 32 किमी की चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। फारबिसगंज तथा रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनने वाली इन चार अलग-अलग सड़कों के निर्माण से गांवों से शहर की दूरी कम हो जाएगी। पहली सड़क औराही पूर्वी पंचायत के बोकरा होते हुए बरदाहा लाईन चौक तक 7.5 किमी लंबी बनाई जाएगी। दुसरी सड़क सैफगंज से सिमराहा तक 6.61 किमी लंबी बनाई जाएगी। तीसरी सड़क सहवाजपुर से हटेवा तक 8.7 किमी लंबी और चौथी सड़क रानीगंज प्रखंज के कोहवार बिशनपुर से भवानीनगर तक 9.1 किमी की आधारशिला एमपी प्रदीप कुमार सिंह ने रखी।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत औराही पूर्वी पंचायत से बरदाहा, सैफगंज से सिमराहा, सहवाजपुर से हतेवा एंव रानीगंज प्रखंड के कोहवार बिशनपुर से भवानीनगर तक जाने वाली इन सड़कों के निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन मे सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की मांगे पूरा करने तथा विकसित अररिया निर्माण के लिए स्वयं प्रयत्नशील रहते हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपना देश काफी तरक्की कर रहा है। साथ ही अररिया भी उसी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना हैं कि हर गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए और उन्हीं सपनों को पूरा करने की दिशा में तथा बेहतर अररिया व विकसित अररिया निर्माण की दिशा मे कार्य हो रहा है।

मौके पर स्थानीय विधायक श्री विद्यासागर केसरी के प्रतिनिधि मनोज झा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला परिषद चेयरमैन आफ़ताब अजीम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश राज, भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक मंडल, पैक्स संघ अध्यक्ष सुशील मंडल, भाजपा नेता जुबैर खान, जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष अमन राज, सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्र, मुखिया प्रतिनिधि छविलाल राम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]