आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित, दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल को बताया बिहार की जरूरत

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में आम आदमी पार्टी का निर्मली विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा प्रभारी चंदन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुपौल जिला प्रभारी मो जहांगीर आदिल, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष अंकित कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष प्राणिश यादव, सचिव लक्ष्मण कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष श्री चौधरी ने बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर आगामी 2025 की विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ पार्टी को बिहार में सत्ता स्थापित कर सामाजिक न्याय एवं सभी वर्गो के समान उत्थान के लिए काम करने की बात कही।

वहीं विधानसभा प्रभारी श्री कुमार के द्वारा दिल्ली, पंजाब के विकास मॉडल को बिहार में लाने, युवाओं के बेरोजगारी को खत्म करने, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ साथ बिहार में भी प्रमुख कंपनियों को लाने की बात कही, ताकि बिहार से मजदूरों के पलायन पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि बिहपुर से बीरपुर तक जो सालो से एनएच निर्माण का कार्य चल रहा है। जहां राघोपुर में ओवरब्रिज कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। कहा कि उक्त निर्माणाधीन सड़क पर समय से और नियमित रूप से पानी नहीं डलवाने के कारण काफी धूल उड़ती रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि एनएच 57 जो सिमराही बाजार के बीचों बीच गुजर रही है, उसमें ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाय ताकि यहां के लोगों को लगातार हो रही जाम एवं दुर्घटना की समस्या से छुटकारा मिल सके। कहा कि बिहार के वर्तमान सरकार को विकास कार्य से नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी से मतलब है, उन्हें आम जनता से कोई हमदर्दी नहीं रह गया है।

मौके पर निर्मली प्रखंड अध्यक्ष मो सज्जाद, सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मेहता, संजय मेहता, नीतीश कुमार, चंदन मेहता, लकी कुमार, शत्रुघ्न यादव, प्रिंस यादव, सन्नी चौधरी, सनोज मंडल, मनीष मेहता, कृष्णदेव चौधरी, रामाशीष कुमार, संतोष मेहता, आदर्श सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]