एसएसबी के 360 जवानों ने किया प्रशिक्षण पूर्ण, दीक्षांत समारोह आयोजित

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

एसएसबी के सुपौल जिलान्तर्गत सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र से शुक्रवार को 360 जवानों ने प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया, जिसे लेकर प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक नैयर हसनैन खान, प्रशिक्षण केंद्र के उप महानिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, डीएम सुपौल कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, कमांडेंट डॉ पीएम कबूई, द्वितीय कमान अधिकारी माधव चन्द्र घोष सहित कई वरिष्ठ आधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी अनुसार रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र से पास आउट 360 नव आरक्षी (सामान्य) गहन प्रशिक्षण पूर्ण करके दीक्षांत समारोह के उपरांत भारत- नेपाल तथा भारत-भूटान सीमा के साथ साथ देश के आतंकवाद तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में पदस्थापित किये जायेंगे। इस प्रशिक्षण में असम से 38, उतर प्रदेश से 78, केरल से 33, छत्तीसगढ़ से 24, झारखंड से 17, पश्चिम बंगाल से 75, महाराष्ट्र से 10, राजस्थान से 09, गुजरात से 13, मध्य प्रदेश से 05, ओड़िशा से 12, आंध्र प्रदेश से 25 तथा तेलांगना से 21 प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षण के कठिन दौर से निकलकर इन जवानों ने यह साबित किया है कि वे देश तथा देश की सीमा पर किसी भी परिस्थिति में राष्ट्र हित के लिए काम करने के योग्य हो गये है।

कार्यक्रम के दौरान महानिरीक्षक ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से बल में भर्ती होकर आये जवानों ने प्रशिक्षण की विभिन्न कलाओ में अपना दमखम दिखाया है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षी (सामान्य) विराट त्यागि, यश्पाल राव, अंकित, हेमंत हरिजन, रवि शर्मा, देवुदला धिललेस्वारा राव, वेद कुमार, दीपु एसपी एवं कोर्स के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक मुआसा नरपत राम खटीक को सम्मानित किया गया। साथ ही सीमांत मुख्यालय पटना के पाइप बैंड एवं ब्रास बैंड टीम द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]