करजाईन बाजार के सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू ने ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर की अलाव की व्यवस्था, ग्राहकों को ठंड से  मिली राहत।

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

विगत कई दिनों से क्षेत्र में ठंड बढ़ने से लोग अब बेहाल हो गए हैं। तेज हवा के साथ घने कोहरे से वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बूढे के साथ मवेशियों के लिए परेशानियां काफी बढ़ गई है। ठंड के कारण सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। वहीं करजाईन बाज़ार एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं होने पर बैंक तथा ग्राहक सेवा केंद्र आने वाले लोगों के लिए एसबीआई करजाईन बाजार के सामने स्थित सीएसपी संचालक सुजीत कुमार उर्फ छोटू के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई। जिससे बाज़ार आनेवाले लोगों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]