कोर्ट तारीख के लिए घर से निकले बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, एक घायल

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया गोढ़ी चौक के समीप एक तेज अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों के मदद से अररिया सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना के बाद नगर थाना पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल भेजवाया।मृतक की पहचान रानीगंज प्रखंड के विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी स्व. झाबुल के 32 वर्षीय पुत्र शमीम के रूप में की गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मृतक के 70 साल के चाचा नूर मोहम्मद के रूप में की गई। दोनों घर से अररिया कोर्ट में केस की तारीख करने के लिए घर से बाइक से निकला था। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके कारण थोड़ी देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। जिसे नगर थाना पुलिस द्वारा जाम छुड़ाकर सड़क पर आवागमन को चालू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]