खबर का असर: केएन डिग्री कॉलेज, राघोपुर में खुलेआम नकल का वीडियो वायरल, विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त, 24 घंटे के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर स्थित केएन डिग्री कॉलेज में चल रही स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल किए जाने का मामला सामने आया है। परीक्षा कक्ष में छात्र-छात्राओं को गाइड, गैस पेपर और चीट के सहारे उत्तर लिखते देखा गया, लेकिन वहां मौजूद वीक्षक मूकदर्शक बने रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी लेटर

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में

न्यूज एक्सप्रेस बिहार द्वारा इस खबर को प्रसारित किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। परीक्षा नियंत्रक ने केएन डिग्री कॉलेज के केंद्राधीक्षक और पर्यवेक्षक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

न्यूज एक्सप्रेस बिहार द्वारा पूर्व में प्रकाशित खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]