सुपौल: जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजे की समुचित राशि नहीं मिलने पर भड़का लोगों का आक्रोश, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

न्यूज डेस्क सुपौल:

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सिहे में सड़क निर्माण के लिए अधिगृहित जमीन और संरचना का समुचित मुआवजा नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अक्रोशित लोगों ने परसरमा बकौर मार्ग को सिहे में सड़क जाम कर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भारतमाला प्रोजेक्ट में बन रहे सड़क की भूमि अधिग्रहण के बाद कुछ लोगों को जमीन का मुवावजा दिया गया कुछ लोगों को संरचना का भी मुवावजा दिया गया। लेकिन कई ऐसे परिवार है जो आज भी मुबावजा से वंचित है। किसी को जमीन का मिल गया तो कोई संरचना के मुआवजे से वंचित हैं। आरोप यह भी लगाया गया की भुअर्जन विभाग के कार्यालय से दलाल के माध्यम से कमीशन मांगा जा रहा है। जो लोग कमीशन देते हैं उनका भुगतान कर दिया जाता है। और जो लोग कमीशन नहीं देते हैं उसका भुगतान अटक जाता है। इससे लोग भुअर्जन कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं।

इधर कल प्रशासन की टीम स्थल पर पहुंच अधिगृहित जमीन से संरचना को तोड़ना शुरू कर दिया। आरोप है की जिसके संरचना का भुगतान नहीं किया गया उसका भी घर प्रशासन द्वारा जबरन तोड़ा जाने लगा। जिससे अक्रोशित लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है, सड़क जाम से परसरमा बकौर मार्ग में आवाजाही बाधित रही।

इधर जाम की सूचना मिलते ही सदर पुली जाम स्थल पर पहुंचे और अक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया है। जिसके बाद तमाम नाराज लोग भुअर्जन कार्यालय पहुंच गए हैं और इसकी शिकायत जिला भुअर्जन पदाधिकारी से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]