जिले के टॉप टेन श्रेणी में शामिल शातिर मुख्तार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया जिला के टॉप टेन श्रेणी में शामिल मोस्ट वांटेड क्रिमिनल मो मुख्तार को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। मुख्तार लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अररिया पुलिस की डीआईयू टीम और बैरगाछी ओपी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुख्यात मो मुख्तार को बैरगाछी ओपी थाना के सूर्यपुरा गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आए मुख्तार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्तार चोरी और लूट के कई मामलों में वांछित अभियुक्त है। उसके ऊपर केवल बैरगाछी ओपी थाना में ही चार संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे बैरगाछी ओपी थाना कांड संख्या -326/2010 दिनांक -25.07.2010, कांड संख्या -205/2019 दिनांक -13.03.19, कांड संख्या -956/2022 दिनांक -08.11.2022 और कांड संख्या -136/2023 दिनांक -14.02.2023 मामले में तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]