जॉब कैम्प: सुपौल में 16 जनवरी को होगा जॉब कैम्प आयोजन, युवाओं के लिए रोजगार का होगा बेहतर मौका

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यदि आप सुपौल जिले के रहने वाले हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी यह तलाश जल्द ही खत्म होने वाली है। दरअसल, श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, सुपौल, संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस सुपौल के प्रांगण में 16 जनवरी 2024 मंगलवार को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। जिसमें 18 वर्ष से 25 वर्ष तक उम्र के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इस दिन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 03:00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इसमें 50 अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

ये है कंपनी और जॉब की पूरी जानकारी

PPAP Automotive Limited कंपनी के द्वारा Team Member के पद पर नौकरी दिया जाएगा। जॉब लोकेशन विरामगम, अहमदाबाद, गुजरात होगा। टीम मेम्बर के पदों पर बहाली की प्रक्रिया होगी। वेतनमान 12020 रुपये प्रति माह होगा। शैक्षणिक योग्यता 12वीं, डिप्लोमा व आईटीआई है। जॉब कैंप से संबंधित जानकारी लेने के लिए अभ्यर्थी जिला नियोजनालय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]