जोकीहाट के जहानपुर में प्लस-टू हाईस्कूल में आपदा मंत्री शाहनवाज आलम ने किया शिलान्यास

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


बिहार सरकार शिक्षा व रोजगार के लिए रोज नए नए आयाम स्थापित कर रही है। लाखों शिक्षकों की बहाली पर युवाओं को रोजगार से जोड़ा है। जबकि भाजपा सरकार का दो करोड़ रोजगार सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गया। हवाई बातों से गरीबों के घर खुशहाली नहीं आ सकती। यह बातें आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम ने गुरूवार को प्लस-टू हाईस्कूल जहानपुर जोकीहाट में शिलान्यास समारोह में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि नल जल योजना हो या मुख्यमंत्री सड़क निर्माण हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री नजर रख रहे हैं। जहानपुर गांव शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है। यहां के लोगों की जीवनशैली अनुकरणीय है। उन्होंने प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विद्यालय में साइकिल स्टैंड व विद्यालय का चहारदीवारी जल्द बनेगा।विद्यालय भवन से शिक्षकों व छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ेगा। लेकिन शिक्षकों को भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने संवेदक पंकज कुमार को गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समय पर भवन निर्माण करने की बात कही।


समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत शिक्षक नारायण झा ने कहा कि मंत्री के कार्यशैली ने जोकीहाट की तहजीब बदल दी है। पूर्व मुखिया बेचन झा ने कहा आपदा मंत्री अपने पिता के हुनर को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं जो तारीफे काबिल है। मंच का संचालन शिक्षक कुमरनाथ ठाकुर व टिंकू झा ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में बासुकीनाथ ठाकुर, प्रधानाध्यापक नजिर हयात, मुखिया उमेश पासवान, पूर्व समिति बलित झा, विशिस अध्यक्ष संतोष दास, अरूण मंडल आदि थे।


मौके पर सेवानिवृत शिक्षक महि नारायण झा, पूर्व मुखिया बेचन झा, बासुकीनाथ ठाकुर, चंद्रभूषण ठाकुर, राधानंदन ठाकुर, मुखिया आदिल रेजा , बालकृष्ण ठाकुर, बटेश्वर शर्मा, विपीन मांझी, संतोष दास, शिक्षक विश्वबंधु ठाकुर, मेराज आलम, शाहबाज आलम, संजीर , दिवाकर ठाकुर, बब्बू झा, पूर्व समिति सदस्य बलित झा, मुन्ना यादव सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]