जोगबनी में स्मैक कारोबार के आरोप में चार नेपाली युवक गिरफ्तार, स्मैक सहित अन्य समान बरामद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


जिले की जोगबनी थाना पुलिस ने इंदिरानगर में छापेमारी कर स्मैक कारोबार करने के आरोप में चार नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से पांच पुड़िया स्मैक, स्मैक वजन करने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन, स्मैक के सेवन में उपयोग आने वाले फॉल पेपर समान बरामद किया। बरामद स्मैक का कुल वजन 19.46 ग्राम है।

वहीं जोगबनी थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इंदिरानगर मे दीपक यादव उर्फ भाल्टा के घर छापेमारी की गयी, जिसमे घर के बिछावन के नीचे स्मैक का एक पुडिया, स्मैक वजन करने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन, स्मैक पीने वाला फाल पेपर एवं चार नेपाली युवको को एक-एक पुडिया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। स्मैक का कुल वजन 19.46 ग्राम है। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल विराटनगर के शिवम शाह उर्फ़ चिंटू शाह पिता दिलीप साह, संजय कुमार चौधरी पिता नारायण प्रसाद चौधरी, त्रिलोकचंद थंदार पिता नारायण थंदार और मोहम्मद अफरोज पिता रहमान मियां के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]