झिरुआ में अतिक्रमित जमीन को सीओ ने सिमराहा पुलिस के सहयोग से कराया अतिक्रमण मुक्त

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज प्रखंड के झिरुआ पुरवारी में अतिक्रमित जमीन को सीओ ने सिमराहा पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। वर्षों से अतिक्रमित जमीन को फारबिसगंज के अंचल अधिकारी संजीव कुमार, सिमराहा ओपी थानाध्यक्ष राजनंदिनी सिन्हा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बलों के साथ मिलकर कब्जेधारी वाली जमीन को मुक्त कराया। जमीन पर लगे पीलर और अन्य बनाए गए झोपड़ी को हटवाया गया। इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।फारबिसगंज अंचल अधिकारी संजीव कुमार ने पहले जमीन अतिक्रमण करने वालों को कब्जा मुक्त करने को लेकर नोटिस प्रदान किया, लेकिन नोटिस पर किसी तरह का तामिला नहीं होने पर सख्त कदम अपनाया गया और जमीन को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]