तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, सैकड़ों एकड़ खेत मे लगी खड़ी फसल बर्बाद

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

देर रात अचानक आई आंधी बारिश और ओलावृष्टि ने इलाके में भारी पैमाने पर तबाही मचाया है। खासकर खेत में लगी खड़ी फसलों को तबाह और बर्बाद कर दिया है। जिससे किसान काफी मायूस है और सरकार से क्षति का आकलन कर मुवावजे की मांग की है। वैसे तो जिले भर में अन्य प्रखंडों से भी फसल तबाही की सूचना आ रही है। लेकिन सबसे ज्यादा तबाही पिपरा प्रखंड में देखने को मिल रहा है।

यह तस्वीर पिपरा प्रखंड के दिनापट्टी का है। जहां खेत में लगी गेहूं मक्का और सब्जियों की खेती बारिश और ओलावृष्टि के कारण तबाह हो चुकी है। स्थिति यह है कि जिन किसानों के खेत में गेहूं की कटनी कर खेत में ही बोझा छोड़ दिया गया वो भी पानी में डूब चुका है। सबसे विकट स्थिति मक्का की फसल की है। जिसके पौधे को पूरी तरह से ओलावृष्टि ने तबाह कर दिया है।

आलम यह है कि अब खेत से फसल का दाना किसानों के दरवाजे तक जाना बड़ा मुश्किल जान पड़ता है। इस बात से किसान काफी मायूस है और तमाम किसान सरकार और संबंधित विभाग से फसल क्षति का आकलन कर मुवावजा देने की मांग कर रहे हैं। मायूस किसानों ने बताया की बड़ी मुश्किल से खेती किया पर प्रकृति की मार ने उनकी कमर तोड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]