पनोरमा पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया व्यंजन प्रतियोगिता, स्कूली बच्चे हुए शामिल

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

छातापुर प्रखंड के पनोरमा नगर स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चे शामिल हुए। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में बच्चों ने मिथिलांचल का स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने फिता काटकर किया। इस दौरान संजीव मिश्रा ने स्कूली बच्चों द्वारा बनाया गया मिथिलांचल व्यंजन का स्वाद भी चखा और बच्चों की खूब तारीफ करते हुए व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों व उनके अभिभावक को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि विद्यालयकर्मी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चों के अंदर छुपे प्रतिभा निखरकर सामने आता हैं जो काफी काबिले तारीफ है।

इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, कविता मिश्रा, प्रमोद बोथरा, राजू, अरूणेश, अनिल के अलावा पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्राधानाध्यापिका श्रीमति सुदेसना मुखर्जी, सत्येन्द्र सिंह, रंजन मुखर्जी, राहुल कुमार, शुभम, कुन्दन सिंह, वंदना समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]