पुलिस द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च, नशेड़ियों और अपराधी प्रवृति के लोगों पर रहेगी पैनी नजर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

होली की पूर्व संध्या पर सुपौल जिले के विभिन थाना क्षेत्रों में स्थानीय थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। इसी कड़ी में पिपरा थाना की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। जो थाना क्षेत्र के पिपरा, रामपुर, सखुआ, निर्मली, थूमहा, कटैया, पथरा, बसहा, रामनगर, महेशपुर, ठाढी भवानीपुर, आनंदीपति सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। कल होली है और रमजान भी चल रहा है। ऐसे में हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की गई। पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस अधिकारी और पुलिस बल थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान कहा गया कि असामाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, लोगों को किसी भी तरह के अफवाह से बचने की अपील की गई। कहा कि नशेड़ियों हुड़दंगियों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोग बख्से नहीं जाएंगे।

इस दौरान फ्लैग मार्च में पिपरा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा, मुकेश कुमार, ललन कुमार झा, राहुल कुमार, किशोरी प्रसाद यादव, अजीत कुमार सहित दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]