प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा जिला संचालन समिति की चयन संबंधित बैठक में हुए शामिल

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

बिहार सरकार के उद्योग एवं पर्यटन विभाग-सह-जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को आत्मन सभागार में जिला संचालन समिति की चयन संबंधी बैठक हुई। जिसमें डीएम अनिल कुमार, एसपी अमित रंजन, जिले के विधायक सहित संबंधित प्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सर्वप्रथम समाहरणालय परिसर में मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके उपरांत जिला संचालन समिति की बैठक में मंत्री का स्वागत डीएम द्वारा बुके एवं पौधा देकर किया गया।

बैठक में माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा निदेशित किया गया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के सफल एवं त्वरित कार्यान्वयन हेतु योजनाओं की प्राथमिकता का निर्धारण करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। सभी कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में योजनओं की पुनरावृति न हो। यह भी निदेश दिया गया कि योजनाओं की प्राथमिकता सदस्यों की सहमति से यथाशीघ्र प्राप्त करें। बैठक में नरपतगंज क्षेत्र से संबंधित एक नाला निर्माण को लेकर जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इसे प्राथमिकता सूची में शामिल कर लिया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना (संचालन समिति) की समीक्षा में सभी सदस्यों को वरीयता क्रम में अपने अपने क्षेत्र से सम्बंधित सेतु निर्माण हेतु सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

इससे पूर्व बैठक में पीपीटी के माध्यम से सभी सम्बंधित सदस्यों द्वारा प्राप्त योजनाओं की सूची को सभी के समक्ष प्रदर्शित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]