फारबिसगंज में फोरलेन सड़क के किनारे सिर कटा शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत फारबिसगंज अररिया मुख्य सड़क मार्ग एनएच 57 फोरलेन सड़क के किनारे गुरुवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे सिर कटा शव देख फारबिसगंज थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।शव को देखने से युवक को उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास लग रही है। मृतक काला फूल पैंट और भगवा कलर का सांडो गंजी पहना हुआ है ।मामले की तफ्तीश को लेकर पुलिस ने फोरेंसिक साइंटिफिक लैब एफएसएल और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। सूचना पर अररिया एसपी अमित रंजन और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से कई साक्ष्य को लेकर तफ्तीश की।

वहीं मौके पर पहुंचे एसपी अमित रंजन ने बताया कि सड़क के किनारे गर्दन कटा अज्ञात का शव है। शव को शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेने की बात उन्होंने कही। एसपी ने कहा कि फोरलेन सड़क के किनारे मिले शव के मामले को कई एंगल से तफ्तीश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]