फारबिसगंज विधायक ने गृह राज्य मंत्री से घुसपैठ सहित अन्य समस्या पर किया चर्चा

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानाद राय से मुलाकात कर सीमावर्ती क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। भारत नेपाल सीमा पर स्थित फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय बार्डर को लेकर सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता पर गृह राज्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। श्री केसरी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों समेत भारत नेपाल सीमा से लगातार तस्करी के मुद्दों को लेकर गृह राज्य मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। विधायक श्री केसरी ने बताया की फारबिसगंज समेत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण कर बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों के रहने की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समुचित पहल की मांग की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि बॉर्डर सड़क निर्माण को लेकर भी मंत्री से बातें हुई। फारबिसगंज विधानसभा समेत पूरे अररिया जिला के बार्डर क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया है। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के सिमराहा में चल रहे मांस फैक्ट्री को बंद करने की भी मांग गृह राज्य मंत्री से की गई। सामरिक दृष्टि कौन से उड़ान योजना में शामिल फारबिसगंज हवाई अड्डा को जल्द चालू करने की मांग करते हुए समुचित पहल करने की मांग विधायक द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]