बड़ी खबर: बिहार के नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, देखिए पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क:

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। जदयू और भाजपा ने अपने-अपने कोटे के मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया गया। सीएम नीतीश ने इस बार जेडीयू कोटे के मंत्रालय के लिए मंत्रियों को बदल दिया है। मंत्री महेश्वर हजारी को आईपीआरडी मिला है तो रत्नेश सदा को उत्पाद मध्य निषेध मंत्रालय मिला है।  अशोक चौधरी अब ग्रामीण कार्य मंत्री होंगे। वहीं, सुनील कुमार अब बिहार के शिक्षा मंत्री होंगे। जबकि नीरज कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मिला है।

बता दें कि नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। बिहार सरकार के कैबिनेट विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं, वे सभी रहेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग मिला है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व और कला संस्कृति एवं युवा विभाग मिला है, जबकि विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिला है।

देखे किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]