बड़ी खबर: सुपौल में खाना खाने से बीमार हुए करीब दो सौ BSAP के जबान, अस्पताल में किया गया भर्ती, इलाज जारी

न्यूज डेस्क सुपौल:

बिहार विशेष ससस्त्र पुलिस (BSAP) भीमनगर स्थित कैम्प में खाना खाने से सैकड़ों BSAP के जबान की तबियत बिगड़ने के मामला सामने आया है, फिलहाल तबियत खराब होने के बाद सभी जबानों को वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी का आलम देखने को मिला है। जिसके चलते जबानों ने हंगामा भी किया है।

हालांकि जानकारी मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ, एसडीएम सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सभी जबानों की हालत अभी फिलहाल स्थिर है और तबियत में सुधार हो रही है।

वहीं घटना को लेकर जबानों ने बताया कि कैम्प में खाना खाने के बाद देर शाम को सीने में जलन और कंठ में दर्द होने की शिकायत होने लगी जिसके बाद सभी जबानों को वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रही है। सभी जवानों की तबियत में सुधार हो रही है। बताया गया है कि खाना में सल्फास मिलने की आशंका है क्योंकि मौके से सल्फास के मिलने की भी जानकारी मिली है।

फिलहाल जवानों के बीमार होने की वजह फूड प्वाइजनिंग बताया जा रहा है। मामला क्या है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। इस बाबत फिलहाल BSAP के अशिकारी कुछ भी बोलने से परहेज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]