बाइक लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली, हालत गंभीर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में अपराधियों द्वारा लूट के दौरान विरोध करने पर बाइक सवार को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में दहशत का आलम है। यह घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी में रेल ब्रिज के समीप NH 327ई पर घटी है। गोली लगने से घायल बाइक सवार की हालत गंभीर है। बताया गया कि घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस मौके पर पहुंच तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि घायल युवक दुबियाही का रहने वाला है, जो सुपौल से अपने घर पिपरा के दुबियाही लौट रहा था, इसी दौरान दीनापट्टी के समीप अपराधियों ने उसे गोली मार दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक लूट का विरोध करने पर अपराधी ने बाइक सवार को गोली मार दी है। फिलहाल पिपरा पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *