बिहार चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, अबतक 59 उम्मीदवार मैदान में

News Desk Patna:

पटना। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मंगलवार को 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। जारी सूची के अनुसार, प्रेम प्रताप सिंह को छपरा, राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, आदित्य लाल को पूर्णिया और इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह अब तक कुल 59 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।

राज्य के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “दिल्ली और पंजाब में बदलाव की शुरुआत ‘आप’ ने की थी, अब बारी बिहार की है। आम आदमी पार्टी बिहार में ईमानदार राजनीति का नया अध्याय लिखेगी।”

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]