बिहार में प्रशासनिक सख्ती: 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पटना को मिला नया SSP

न्यूज डेस्क पटना:

बिहार सरकार ने राज्य में प्रशासनिक सख्ती और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

तबादले के तहत पटना के एसएसपी अवकाश कुमार को हटाकर 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। अब राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्तिकेय शर्मा संभालेंगे। वहीं, अवकाश कुमार को बीएमपी-1 (बिहार सैन्य पुलिस) में भेजा गया है।

पटना सेंट्रल की सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत को प्रमोट कर पूर्णिया का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा, सरथ आर.एस. को सुपौल जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं पटना सीआईडी में कार्यरत एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को एसपी (लॉ एंड ऑर्डर), पटना की जिम्मेदारी दी गई है।

देखे पूरी लिस्ट….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]