बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुपौल में दूसरे चरण के लिए शुरू हुआ नामांकन, डीएम ने PC कर दी जानकारी

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत सुपौल जिले में दूसरे चरण के मतदान की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग, बिहार पटना की अधिसूचना के अनुसार सुपौल जिले में दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा।

डीएम ने बताया कि आज से प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 11 नवंबर को होने वाले मतदान तक चलेगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित तिथि पर की जाएगी और प्रत्याशी नाम वापसी की प्रक्रिया भी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी करेंगे।

डीएम सावन कुमार ने कहा कि सुपौल जिले की कुल पाँच विधानसभा क्षेत्र त्रिवेणीगंज, सुपौल, पिपरा, निर्मली और छातापुर में चुनाव संपन्न होंगे। प्रत्याशियों के नामांकन हेतु संबंधित अनुमंडल कार्यालयों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर दिए गए हैं। कार्यालय परिसर में बेरीकेटिंग, सीसीटीवी कैमरे, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए सभी प्रखंडों और मतदान केंद्रों पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाओं (Assured Minimum Facilities) की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]