भाजपा की राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वोपरि है:  प्रो बैद्यनाथ भगत

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सिमराही बाजार में भाजपा बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य प्रो बैद्यनाथ भगत के आवास पर आयोजित किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो भगत ने कहा कि भारत की विदेश नीति दबाव से मुक्त होकर राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही है। भाजपा की विचारधारा देशभक्ति की है। भाजपा की राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि समर्पण दिवस के अवसर पर आज का दिन पंडित जी को समर्पित कर संगठन के कार्य हेतु वे 24 घंटे के प्रवास पर निर्मली विधानसभा के दौलतपुर गांव में रहेंगे।

मौके पर आलोक कुमार, भरत सिंह, विश्वजीत भगत, पंकज सिंह, संजय सिंह, अमित कुमार साहू, अविनाश कुमार, बसंत भगत, मोनू कर्ण, प्रदीप जायसवाल, पवन मिश्र, प्रियांशु सिंह, आयुष भगत सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]