मधुबनी: मधुबनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पंद्रह वर्षों से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क मधुबनी: जिला के टॉप फाइव अपराधियों में शामिल मोस्ट वांटेड अपराधी तरूण देव यादव को लौकही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना क्षेत्र के कुड़ीवन निवासी स्व. राम प्रसाद यादव का 42 वर्षीय पुत्र तरूण देव यादव एक पेशेवर अपराधी है। जिस पर आर्म्स एक्ट, हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी वसूलने सहित अन्य गंभीर मामलों में अलग-अलग थानों में कई सारे केस दर्ज हैं।

बता दे कि यह पिछ्ले पन्द्रह वर्षों (2008) से फरार चल रहा था और फरार रहते हुए भी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। फिल्हाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसको इसके पैतृक गांव कुड़ीवन से गिरफ्तार कर लिया है।

उक्त मामले में प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार तरूण देव यादव एक कुख्यात अपराधी है जो जिले के टॉप फाइव अपराधियों की लिस्ट में मोस्ट वांटेड था। इसके विरुद्ध दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। लौकही थानाध्यक्ष रमेश शर्मा व उनकी टीम ने मिलकर एक ख़ास रणनीति बनाकर इसे गिरफ्तार कर लिया है। फिल्हाल पुलिसिया पूछताछ के बाद उक्त व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बुधवार को लौकही थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ सुधीर कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, एसएचओ रमेश शर्मा, एसआई नीतीश कुमार, सिपाही सुनील कुमार, मुकेश कुमार एवं ज्योति कुमारी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]