मोबाइल पर पत्नी के साथ हुए विवाद में पति ने जम्मू में की खुदकुशी, गांव पहुंचा शव

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले के सिकटी प्रखंड के ठेंगापुर पंचायत के तीरा गांव के वार्ड नंबर पांच के 25 वर्षीय युवक राजू सरदार ने जम्मू कश्मीर के राजपुरा सनुरा में गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पारिवारिक कलह के कारण मंगलवार की रात वह गले में फंदा डालकर खुदकुशी की। गुरूवार की सुबह जब शव गांव पहुंचा तो गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

लगभग एक वर्ष पूर्व युवक की शादी कुर्साकांटा प्रखंड के बीरबन गांव में हुआ था। पति पत्नी में किसी बात को लेकर मोबाइल पर विवाद हुआ। जिस कारण युवक ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जम्मू में युवक मकान के काम में लेवर का काम करता था। जब जम्मू में युवक को उनके साथ काम करने वाले लोगों ने फंदा से लटका देखा तो जम्मू से मृत युवक को चंडीगढ़ लाया गया और फिर वहां से एंबुलेंस से तीरा लाया गया। जानकारी के मुताबिक तीरा वार्ड नंबर पांच निवासी राजू सरदार पिता पंचलाल सरदार की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व बीरबन गांव में हुई थी। कुछ दिनो के बाद राजू जम्मू कमाने के लिये चला गया। इस बीच राजू व उनके पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने बताया कि राजू घर आने हीं वाला था, लेकिन उनके साथ काम कर रहे लोगों ने मंगलवार को सूचना दी कि राजू ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। शव को तीरा लाने पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। तीरा गांव में शव आने पर मृतक के पिता पंचलाल, माता मंजू देवी व मृतक की पत्नी सपना बेहोश होकर गिर गयी। पंच लाल सरदार को दो पुत्र है, जिसमें राजू उनका बड़ा पुत्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]