युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रीशियन कोर्स

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा द्वारा भेड़ियारी कुशमाहा में गुरूवार को सीमावर्ती युवाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रीशियन कोर्स का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी कस्तूरी लाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण के शुभारंभ करने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। सभी नियमित रूप से कोर्स को पूर्ण करेंगे एवं एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश की युवा पीढी जब आत्मनिर्भर होंगी तब हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण, निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं समय-समय पर एसएसबी द्वारा लगाए जा रहे फ्री मेडिकल चेकअप ओपीडी में शामिल हों और इसका लाभ उठाएं।

मौके पर संजीव कुमार सिंह, सतीश कुमार दास, नरेश कुमार, पूर्णेन्दू प्रभाकर, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण प्रभाकर, प्रशिक्षक मंसूर आलम, स्थानीय ग्रामीण व एसएसबी कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]