रफ्तार का कहर, सफारी गाड़ी ने बाइक सवार को कुचला, बाइक पर सवार एक की मौत एक गंभीर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में रफ्तार कहर देखने को मिला है। जहां किसनपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी में NH 327 ई पर एक तेज रफ्तार सफारी डेकोर गाड़ी ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। जिसमे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक का नाम मो अली बताया गया है जो सिसौनी का ही रहने वाला था।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। यह घटना देर रात की है बताया गया कि सिसौनी निवासी मो अली अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इतने में एक तेज रफ्तार सफारी डेकोर गाड़ी बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना ने बाइक पर सवार मो अली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]