विनिता देवी दूसरी बार बनीं भाजपा महिला मोर्चा सुपौल की जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

न्यूज डेस्क सुपौल:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर विनिता देवी को सुपौल जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया गया। यह निर्णय पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विनिता देवी ने दूसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और महिला सशक्तिकरण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और कर्मठता से निभाऊंगी। भाजपा महिला मोर्चा को और मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

उनकी पुनर्नियुक्ति की सूचना मिलते ही सिमराही में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा सिमराही मंडल के कार्यकर्ताओं सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि विनिता देवी के पिछले कार्यकाल में महिला मोर्चा की गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। अब दोबारा उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]