सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में सुपौल पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आज सुपौल पहुंचे। जहाँ कोंग्रेस नेता कन्हैया कुमार सुपौल के बसबिट्टी रोड में अवस्थित एक निजी होटल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता और सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी सहित कई कोंग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोंग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सामाजिक न्याय संवाद को लेकर कहा कि आज बिहार में सबसे ज्यादा जरूरत नौकरी, न्याय और भागीदारी की है। लोकतंत्र में सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लिए यह जरूरी है कि जाति जनगणना हो। तभी पता चल पाएगा कि किसको क्या लाभ मिल रहा है और किसे लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि सरकारी नौकरी में सरकार द्वारा 50 प्रतिशत की भागीदारी का जो लॉक लगाया गया है उसे हटाया जाए क्योंकि जब हमारी आबादी 65 प्रतिशत है तो हमे 65 प्रतिशत का भागीदारी देना होगा।

इस दौरान कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार पर भी एक प्रसंग के माध्यम से हमला किया। कन्हैया कुमार ने संत और बिछु की कहानी सुनाकर कहा कि संत का स्वभाव डूबते हुए बिछु को बचाना है और बिछु का स्वभाव डंक मारने का होता है। इसलिए वो लोग नफरत करने वाले लोग है। समाज मे नफरत फैलाएंगे। लेकिन हम लोग मोहब्बत करने वाले लोग हैं मोहब्बत से लोगों के दिल से जुड़ते हैं, और लोगों को जोड़ने का काम करते हैं।

इस मौके पर जिले भर से तमाम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]