सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर, चकाचक हो रहा महादलित टोला

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

महादलित टोला चकाचक हो रहा है। क्योंकि लोगों को अब CM के आने का इंतजार है, दरअसल CM नीतीश कुमार सुपौल आने वाले हैं। जहां वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि CM नीतीश कुमार 23 अक्टूबर को सुपौल के भपटियाही और किसनपुर आ सकते हैं। जिसको लेकर लगातार युद्ध स्तर पर उनके आगमन की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि CM नीतीश कुमार सरायगढ़ भपटियाही में नवनिर्मित आरओबी का उदघाटन करेंगे, जिसके बाद किसनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित महादलित टोला पहुचेंगे, जहां वे महादलित टोला का निरीक्षण करेंगे और फिर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों से संवाद करेंगे। जिसके कारण मलाढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित महादलित टोला को चकाचक किया जा रहा है। टोले के हर महादलित परिवारों को जल नल, शौचालय, राशन कार्ड, स्मार्ट कार्ड आदि जैसी तमाम योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कोई परिवार छूटे नहीं, इसको लेकर तमाम विभाग के अधिकारी और कर्मी कैम्प कर रहे हैं।

टोला के पोखर को साफ सुथरा कर चारों तरफ पेड़ लगाए गए हैं। स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर तमाम सड़क को चकाचक कर दिया गया है। तमाम घर के दीवारों पर रंग रोगन और चित्र लेखन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सरकार बस्ती को देखकर खुश हो जाये इस बात का पूरा इंतजाम करने की कोशिश की जा रही है। इन सबके बीच महादलित टोला की महिलाओं ने कहा कि उन्हें चार पांच दिन से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि इससे पहले तो कोई देखने वाला नहीं था। नीतीश सरकार आ रही है तो काम फटाफट हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]