सुपौल: अग्निकांड से बचाव को लेकर प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले भर में लगातार हो रही आगलगी को लेकर प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अग्निशमन विभाग द्वारा त्रिवेणीगंज प्रखंड के हरिहरपट्टी पंचायत में अग्निकांड से बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत पंचायत के विभिन्न वार्डों में अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया गया। जहां मॉक ड्रिल के माध्यम से महिला, पुरुष और प्रतिनिधियों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।

इस दौरान आग लगने के कारण,उससे बचाव और एहतियातन कदम को लेकर अहम जानकारियां दी गई। खास करके ग्रामीण इलाके की महिलाओं को खाना बनाने के दौरान एहतियात बरतने की जानकारी दी गई। साथ ही खाना बनाने क्रम में अगर गैस सिलेंडर में आग लगती है तो कैसे कंट्रोल किया जा सकता है, इसको लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से भी समझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]