सुपौल: अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या, बाइक भी लुटा, विरोध में सड़क जाम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों द्वारा गोली मारकर एक युवक की हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर हंगामा किया है। बताया गया कि देर रात पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे वार्ड नंबर 05 निवासी विकास कुमार सिंहेश्वर से टेंट का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने लालपट्टी के समीप विकास कुमार को गोली मार दिया।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने विकास कुमार को गोली मारने के बाद उसका बाइक और मोबाइल भी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। इधर गोली लगने के बाद विकास कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद देर रात जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लाश देखा तो इसकी तत्काल सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई। इस बीच पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आज युवक का शव वापस घर आया तो उसके बाद आक्रोशित लोग शव को लेकर निर्मली पहुंच गए और निर्मली चौक पर NH 327 ई पर शव को सड़क पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम के कारण NH पर घंटो आवाजाही प्रभावित हो गई।

इधर, सड़क जाम की सूचना पर पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, CO उमा कुमारी और BDO अरविंद कुमार जाम स्थल पर पहुंचे जहां लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटाया। बताया कि करीब तीन घंटे सड़क जाम रही। घटना की जांच में पिपरा पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]