सुपौल: अभाविप के 76वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान समारोह

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र केएन डिग्री कॉलेज राघोपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सिमराही के द्वारा 76वां स्थापना दिवस मंगलवार को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कार्यालय परिसर पर झंडोत्तोलन के साथ की गई। ततपश्चात केएन डिग्री कॉलेज परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मैट्रिक, इंटर में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 21 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो रामबहादुर मंडल, प्रो प्रमोद कुमार, अनिल भगत, प्रो रामकुमार कर्ण, मुकुंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। वहीं मंच का संचालन प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अरुण जयसवाल ने किया।

इस दौरान सम्बंधित करते हुए प्राचार्य प्रो रामबहादुर मंडल ने कहा कि छात्र चरित्र निर्माण के द्वारा ही राष्ट्र पुनर्निर्माण कर सकते है। भारत का भविष्य युवा शक्ति पर ही निर्भर है।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया।

मौके पर प्रो ऐयूब, शंकर कुमार, अभिनव, दीपक झा सहित दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]