सुपौल: अमित भगत बने राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला सचिव, लोगों ने व्यक्त किया खुशी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 03 निवासी समाजसेवी अमित कुमार भगत को सुपौल जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी द्वारा संगठन के जिला सचिव पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के वैश्य महासभा के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष श्री चौधरी का आभार प्रकट किया है। लोगों ने विश्वास जताया है कि श्री भगत के जिला सचिव बनने के बाद संगठन जिले के विभिन्न प्रखंडों में मजबूती से उभरेगी।

अमित भगत के जिला सचिव मनोनीत होने पर प्रो बैद्यनाथ भगत, ललित जायसवाल, मंजीत स्वर्णकार, विनय भगत, दिलीप पूर्वे, लक्ष्मण भगत, आदित्य गुप्ता, रामचंद्र भगत, विक्की भगत, जीतू स्वर्णकार, कृष्णा दास, सोनू साह, छोटू साह, रिंकू भगत, बसंत भगत आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]