सुपौल: आपसी विवाद में एसिड से हमला, तीन घायल एक की हालत गंभीर, रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के वार्ड 10 में जमीन सम्बन्धी आपसी विवाद में एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है, जिसमे तीन लोग के एसिड अटैक में घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए CHC पिपरा में भर्ती कराया गया है। जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रेफर कर दिया है।

बताया गया कि दोनों पक्षों में पूर्व से ही उस जमीन पर विवाद चल रहा था जमीन पर मुकदमा भी चल रहा था लेकिन देर रात विवादित जमीन पर घर बनाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई इसी दौरान एक पक्ष द्वारा एसिड फेंक दिया गया। जिसमें रविन्द्र साह, अशोक साह और रोहित साह एसिड अटैक से घायल हो गया है। घायलों में रोहित कुमार की हालत काफी गंभीर बताया गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]