सुपौल: इधर हजारों की संख्या में संतो बाबा के दरवार में पहुंचे लोग, उधर अचानक गायब हो गए संतो बाबा

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के पिपरा प्रखंड के महेशपुर पंचायत वार्ड नंबर 4 स्थित जीवछपुर गांव में संतो बाबा के स्थान पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दरअसल, लोग रात से ही संतो बाबा से मिलने के लिए जमे हुए हैं। असाध्य रोगों से छुटकारा पाने की उम्मीद लेकर लोग दूर दराज से संतो बाबा के दरबार मे पहुंचे हैं पर बाबा आज किसी को नजर नहीं आ रहे हैं। बताया गया कि बाबा आज दरबार मे आया ही नहीं है।

दरअसल, जीवछपुर गांव में संतो बाबा के नाम से मशहूर 24 वर्षीय सुरेश महतो कई वर्षों से दरवार लगा रहे हैं। इधर कुछ दिनों से सोशल मीडिया के कारण संतो बाबा के चमत्कार की चर्चा वायरल हो गई। दावा किया गया कि संतो बाबा किसी भी असाध्य बीमारी को पल भर में ठीक कर देता है। कहा जाता है कि फूल अक्षत छिटकर और रोगियों को छूकर संतो बाबा दिव्यांगों को भी ठीक कर देते हैं। ऐसे में दूर दराज से लोग यहां पहुंचने लगे। बताया जाता है कि बाबा के दरवार में पर्ची कटती है तभी बाबा किसी को देखते हैं। लिहाजा लोग पर्ची कटाने के लिए रात में ही यहां पहुंच गए। ताकि सुबह उसका नंबर लग जाये। रात भर लोग खुले आसमान के नीचे सोकर रात बिताया। जबकि यहां न पानी की समुचित व्यवस्था है और न शौचालय की। आज तो हद हो गई जब करीब दस हजार के आसपास लोग पहुंच गए।

आलम यह रहा कि आसपास के स्कूलों में भी लोगों ने डेरा डाल दिया। जिससे बच्चों का पठन पाठन प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों के दरवाजे लोगों से पट गए। भीड़ इतनी थी कि यहां भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। लोग संतो बाबा के आने का इंतजार करते रहे लेकिन बाबा नहीं आये जिसके बाद लोग धीरे धीरे अब निराश घर को लौटने लगे हैं।

बड़ा सवाल यह है कि पुजा पर बैठकर हर पल झूलते लोगों की पीड़ा हरने का दावा करने वाले संतो बाबा की करतूत पर प्रसाशन की अब तक नजर क्यों नही पड़ी। हर दिन भीड़ में इजाफा होता रहा लेकिन प्रसाशन बेखबर बना रहा। बिना किसी प्रशासनिक व्यवस्था के भीड़ एकत्रित कर लोगों के जान को संकट में डालने वाले संतो बाबा की हड़कत पर नजर क्यों नहीं रखी गई। जानवरों से बदतर हालात में जमी भीड़ के लिए कोई भी सुविधा नहीं होने से गाँव के लोग भी अब नाराज हो गए हैं। आसपास के इलाके में गंदगी फैलने से लोगों का जीना मुहाल है।
लिहाजा लोगों ने ऐसे ढोंगी संतो बाबा पर अविलंब नकेल कसने की बात कह रहे हैं।

फिलहाल आज संतो बाबा दरवार से गायब है और लोग इसको लेकर काफी नाराज हैं। हमने कोशिश किया कि बाबा से उनका पक्ष ले लिया जाय लेकिन बाबा अचानक दरबार से गायब है। लिहाजा उनका पक्ष नहीं मिल सका। बाबा कैसे असाध्य बीमारियों को ठीक कर देते हैं। यह बात सच है या महज एक भ्रम है यह तो बाबा ही बता पाएंगे। हालांकि इस बीच संतो बाबा उर्फ सुरेश महतो सोसल मीडिया पर लाइव आकर लोगों को बताया है कि आज से अनिश्चित काल के लिए दरवार को बंद किया जा रहा है, कहा कि पहले हमने चार पांच सौ श्रद्धालु के लिए ही सिर्फ इंतजाम किए थे अब चूंकि ज्यादा लोग आने लगे हैं लिहाजा समुचित इंतजाम होने के बाद ही दरवार अब शुरू की जाएगी।

बड़ा सवाल यह है कि आधुनिकता के इस दौर में जब विज्ञान काफी तरक्की कर गया है ऐसे समय मे भी एक बड़ी आबादी ढोंगी बाबाओं के चक्कर मे फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बाबजूद प्रसाशनिक स्तर से इस दिशा में कोई पहल नहीं किया जाना कहीं न कहीं प्रशासन की उदासीनता को उजागर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]