सुपौल: उफ़नाई नेपाल की पहाड़ी नदी ने भारतीय प्रभाग के कुनौली में मचाया तबाही

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

नेपाल प्रभाग में भारी बारिश से कोसी सहित अन्य सहायक नदियां उफान पर है। इसी कड़ी में नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र से बहकर आने वाली खारों नदी जो भारतीय प्रभाग के कुनौली इलाके के पास से होकर गुजरती है। इस खारों नदी का पानी निर्मली प्रखंड क्षेत्र के कुनौली के इलाके को जलमग्न कर दिया है। आलम यह है कि उफनाई खारों नदी का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। खारों नदी का पानी कुनौली बाजार से लेकर आसपास के इलाके को जलमग्न कर दिया है। आलम यह है कि खेत खलिहान से लेकर लोगों के घर तक पानी फैल गया है।

बताया जाता है कि खारों नदी का पानी कुनौली के वार्ड एक से लेकर वार्ड नौ तक फैल गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई और लोग आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित लोगों ने इस बात को लेकर कुनौली बाजार के सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। लोगों का मांग है कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बांध की जरूरत है। हर वर्ष खारों नदी इस इलाके में तबाही मचाता रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक सुरक्षा बांध नहीं बनेगा लोगों को हर साल इसका दंश झेलना पड़ेगा। इसी मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। हालांकि माैके पर पहुंची प्रशासन द्वारा समुचित आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]