सुपौल: एक दिवसीय दौरे पर सुपौल पहुंचे प्रशांत किशोर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज एक दिवसीय दौरे पर सुपौल के किशनपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद प्रशांत किशोर ने किशनपुर हाई स्कूल मैदान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से चर्चा की और जन सभा को संबोधित किया।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था और जातिवाद पर बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अकेले नहीं है जो जात की राजनीति करते हैं। बिहार में आज कोई पंडित का नेता है, कोई कुशवाहा का नेता है, कोई राजपूत का तो कोई भूमिहार का। आज जो जिस जात का नेता है वो जात की राजनीति नहीं कर रहा है। नेता तो अपने और अपने परिवार की राजनीति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में जैसे लालू जी अपने बच्चों की चिंता कर रहे हैं वैसे ही आप भी अपने बच्चों की चिंता कीजिए। आप अपने जात वालों को वोट करते हैं कीजिए इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उसका हक लीजिए। आप अपने जात वालों को दूध 50 रुपए का बेचते हैं तो उनसे पैसे लेते हैं इतना ही नहीं धान-गेहूं भी बेचते हैं तो अपने जात वालों से पैसे लेते हैं। जब दूध मुफ्त में नहीं बेचते हैं तो लाखों के वोट जात वालों को मुफ्त में क्यों दे रहे हैं? वोट मुफ्त में नेता को देंगे तो वो और उनके परिवार के लोग हेलिकाप्टर से चलेंगे और आपका लड़का के पास चप्पल भी नहीं होगा ये लिख कर रख लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]