सुपौल: कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर नगर पंचायत वार्ड 05 स्थित एक लॉज के कमरा में 22 वर्षीय युवक का शव बंद कमरे में फदे से लटका मिला। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान छातापुर प्रखंड के चैनपुर वार्ड 02 निवासी 22 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया है कि मृतक विक्रम कुमार वीरपुर कॉलेज में बीए पार्ट 2 का छात्र था। मृतक के परिजन ने बताया कि बीते चार साल से विक्रम वीरपुर में ही लॉज में रह रहा था। जहां वो पढ़ाई के साथ- साथ वीरपुर क्रिकेट क्लब का सदस्य के रूप में बतौर क्रिकेट खिलाडी भी प्रेक्टिस करता था।

बताया कि कल दिन भर विक्रम का कमरा बंद रहा। शाम तक दरबाजा बंद रहने के बाद बगल के लोगों ने खिड़की से झाँक कर देखा तो विक्रम का शव फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और वीरपुर पुलिस को फोन कर सुचना दीं गयी। वीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँच देर रात कमरे का दरबाजा तोड़कर कमरा में प्रवेश किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। हालांकि मृतक के परिजन किसी साजिश की आशंका जाहिर कर रहे हैं। खैर यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इधर घटना की बाबत वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]