सुपौल: करजाईन में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा  प्रारंभ

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन में शुक्रवार को करजाईन पंचायत निवासी प्रो बल्ली प्रसाद सिंह तथा शशि प्रसाद सिंह के आवस पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत क्था तथा अखंड हरिनाम संकीर्तन के शुभारंभ को लेकर 21 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर करजाईन नहर से कलश भर कर पुनः यज्ञ स्थल तक पहुंची। जिसके बाद भागवत कथा का प्रारंभ किया गया। बघैल परिवार के आयोजन में आयोजित इस कथा में सनातन भागवत परिवार वृदावन मथुरा से आए नारायण दासजी महाराज द्वारा प्रवचन किया जा रहा है।

कथा के आयोजन में भगवान सिंह, शैलेश सिंह, पवन सिंह, मनमोहन सिंह, उपेंद्र सहनोगिया सहित स्थानीय निवासी जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]