सुपौल: कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की आयोजित हुई बैठक, बैठक में शामिल हुए मंत्री मदन सहनी

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सुपौल (20-सूत्री) की बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री मदन सहनी के द्वारा की गई। उक्त बैठक मे सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत, जिला परिषद सुपौल अध्यक्ष सहित सभी नगर निकायो के चैयरमेन, अध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक में जिला पदाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। बैठक मे जिले मे संचालित विकास और सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन पर चर्चा हुई। अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री जिला-सुपौल के द्वारा योजनाओं पर व्यक्तिगत ध्यान देकर सरकार द्वारा लक्षित व्यक्तियो को लाभ मिले इसके लिये पदाधिकारियों से दृढ संकल्प होकर कार्य करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]