सुपौल: किसनपुर प्रखंड कार्यालय व थाना परिसर में ग्राम रक्षा दल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Report: A.K Chaudhary

जिले के किसनपुर प्रखंड में गुरुवार को ग्राम रक्षा दल की ओर से प्रखंड कार्यालय एवं थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों से प्रशासन के कार्यों में सक्रिय सहयोग करने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष बजरंग कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बलराम यादव, प्रखंड सचिव हिरा लाल कुमार यादव तथा प्रखंड कोषाध्यक्ष श्रीमती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]